
बिप्लव देव की विवेकानंद और आइंस्टीन से तुलना, जानें शिक्षा मंत्री के बयान पर क्यों छिड़ा विवाद
Zee News
त्रिपुरा के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने कहा कि कभी कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस, कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद और आइंस्टीन जैसे महान लोगों का जन्म हुआ. हम सौभाग्यशाली हैं कि बिप्लव देव जैसे शख्स का हमारे राज्य में जन्म हुआ.
अगरतला: त्रिपुरा के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ विवादों में घिर गये हैं. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव की स्वामी विवेकानंद से तुलना कर डाली है. शिक्षा मंत्री के बयान पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने शनिवार को कहा, ‘‘मैंने वीडियो फुटेज नही देखा है. बहरहाल, यह उनकी निजी टिप्पणी है, जिसपर पार्टी को कुछ नहीं कहना है.
क्या बोले रतन लाल नाथ शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने शुक्रवार को धलाई जिले के कमालपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘जिनके हाथों में राज्य की कमान थी उन्होंने हमें सपना नहीं देखने दिया. जिस एक मात्र व्यक्ति ने हमें सपना देखने की सीख दी , वह बिप्लव कुमार देव हैं और उन्होंने अपने ढेर सारे सपने पूरे किये.’’
