
बिना 'प्रदूषण सर्टिफिकेट' के पेट्रोल पंप पहुंचे तो कट सकता है 10,000 रुपए का चालान; जानें डिटेल
Zee News
अगर आप गाड़ी में ईंधन भरवाने जा रहे हों तो घर से निकलने से पहले पॉल्युशन सर्टिफिकेट (PUCC) जरूर चेक कर लें. ऐसा न करने पर आपको 10 हजार रुपये का जुर्माना भुगतना पड़ सकता है.
दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) में अगर आप गाड़ी में ईंधन भरवाने जा रहे हों तो घर से निकलने से पहले पॉल्युशन सर्टिफिकेट (PUCC) जरूर चेक कर लें. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण रोक लगाने के लिए सरकार ने अब पेट्रोल पर भी चेकिंग टीम तैनात करने का आदेश दिया है. ऐसे में PUCC सर्टिफिकेट साथ में न रखने पर आपको 10 हजार रुपये का चालान भी भुगतना पड़ सकता है.
दिल्ली परिवहन विभाग (Delhi Transport Department) के डिप्टी कमिश्नर अनुज भारती ने बताया कि लोगों को PUC सर्टिफिकेट के प्रति जागरूक करने के लिए विभाग ने एक विशेष अभियान शुरू किया है. इसके तहत दिल्ली परिवहन विभाग की टीमें पेट्रोल पंगों पर तैनात की जाएंगी, जो वहां ईंधन भरवाने आए वाहन चालकों के पॉल्युशन सर्टिफिकेट (Pollution Certificate) चेक करेंगी. जिनके पास यह सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा, उनसे 10 हजार रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा.
