
बिजासन पार्क का बिल पास करने के लिए मांगी थी 3% रिश्वत, 25000 रिश्वत लेते पकड़ाया
Zee News
जनकार्य विभाग के अधीक्षक विजय सक्सेना से बात की तो उन्होंने इसके बिल की राशि की 3% की रिश्वत मांगी. इस पर धीरेंद्र चौबे ने लोकायुक्त एसपी सव्यसाची सराफ से शिकायत की. एसपी ने डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापा मारने की कार्रवाई की.
अंशुल मुकाती/इंदौर: इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने एक और रिश्वतखोर अधिकारी को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इस काम में रिश्वत के रूपए अपने पास रखने वाली महिला क्लर्क को भी पुलिस ने आरोपी बनाया और रिश्वत के 25 हजार रुपये आरोपियों से जब्त किए हैं. दावा है कि ये दोनों रिश्वत लेने वाले थे. तभी लोकायुक्त पुलिस ने इन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया. लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक उज्जैन निवासी सिविल कांट्रेक्टर धीरेंद्र चौबे की कंपनी रुद्र कंस्ट्रक्शन, बिजासन मंदिर परिसर में पार्क विकसित कर रही है. कंपनी के कुछ बिल पिछले काफी समय से नगर निगम में पेंडिंग थे. कोरोना की वजह से पेमेंट अटक गया था. जब धीरेंद्र चौबे ने अंतिम 9.50 लाख रुपए के बिल के मामले में जनकार्य विभाग के अधीक्षक विजय सक्सेना से बात की तो उन्होंने इसके बिल की राशि की 3% की रिश्वत मांगी. इस पर धीरेंद्र चौबे ने लोकायुक्त एसपी सव्यसाची सराफ से शिकायत की. एसपी ने डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापा मारने की कार्रवाई की.More Related News
