
बिजनेसमैन के इकलौते बेटे को अगवा कर PPE किट में जलाया, 2 करोड़ की फिरौती लेने की थी मंशा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Zee News
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी कमला नगर और दयालबाग क्षेत्र के रहने वाले हैं. रविवार रात को गिरोह का एक सदस्य मोबाइल के लिए सिम खरीदने जा रहा था. जिसको पुलिस ने धर दबोचा.
शोभित चतुर्वेदी\आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से अपहरण और हत्या का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. थाना न्यू आगरा क्षेत्र अंतर्गत बदमाशों द्वारा 21 जून को अगवा किये गए युवक सचिन चौहान को बल्केश्वर घाट पर जला दिया. जानकारी होने पर जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस ने इस दुस्साहसिक वारदात के बाद ताबड़तोड़ दबिशें देकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. दूसरे के नाम से एंट्री करा पीपीई किट में जला दी लाश एसएसपी आगरा ने बताया कि मुख्य आरोपी सुमित सहित पांच आरोपियों को दबोच लिया गया है. ये सभी आरोपी मृतक सचिन के दोस्त थे. अपराधी इतने शातिर निकले कि उन्होंने श्मशानघाट पर मृतक को पीपीई किट में जला दिया और पहचान छुपाने के किये शमशान घाट पर अरुण वर्मा के नाम से एंट्री की.More Related News
