
बिक गईं भारत की पहली 'विश्व कप ट्रॉफी और टीम इंडिया की पुरानी टी-शर्ट, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Zee News
भारत की 1983 विश्व कप की ट्रॉफी (India World Cup Trophy Sold) को एहसान मोरावेज नामी एक शख्स ने खरीदी है.
नई दिल्ली: दुनिया के ऑगमेंटेड रियलिटी क्रिकेट एनएफटी प्लेटफॉर्म- क्रिकफ्लिक्स (CricFlix NFTs) का बेहतरीन शुरुआत हो चुकी है. इसमें पहले ही घंटे में कुल 1,85,00 डॉलर (1.38 करोड़ रुपए) के सामानों हुई, जिसमें अकेले 1,10,000 डॉलर यानी करीब 82 लाख रुपए में भारत की पहली क्रिकेट विश्व कप जीत की ट्रॉफी (indias first world cup trophy) की बिक्री हुई.
भारत की 1983 विश्व कप की ट्रॉफी (India World Cup Trophy Sold) को एहसान मोरावेज नामी एक शख्स ने खरीदी है. इस ट्रॉफी को चांदी से बनाया गया है.इसमें हीरों के अलावा कई कीमती पत्थर भी जड़े हुए हैं. इसके अलावा 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों द्वारा साइन की गई टी-शर्ट भी 5 हजार डॉलर की कीमत में बिकी है.
