
बिकरू कांड आरोपी अमर दुबे की पत्नी की बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द की शिकायत
Zee News
खुशी दुबे ने बताया कि वह काफी कमजोरी महसूस कर रही है. डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. साथ ही, संप्रेक्षण गृह बाराबंकी से आई खुशी दुबे की केयर टेकर पूनम का कहना है कि डॉक्टर उसे लखनऊ रेफर कर रहे हैं, लेकिन वह उसका बाराबंकी जिला अस्पताल में ही इलाज करा रही है.
पवन सेंगर/बाराबंकी: कानपुर के बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उसे सीने में दर्द और कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर खुशी दुबे के इलाज में लगे हैं, लेकिन तबीयत में ज्यादा सुधार न होने के चलते उसे लखनऊ रेफर करने की बात कर रहे हैं. आपको बता दें कि खुशी दुबे के पति और कानपुर के बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे को एसटीएफ की टीम ने 8 जुलाई 2020 को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया था. वह बिकरू कांड में विकास दुबे के साथ ही पुलिस टीम पर हमले का आरोपी था.More Related News
