
बाहर से आने वाले मरीजों के अटेंडेंट को किराए पर फ्लैट देगा नगर निगम, करना होगा रजिस्ट्रेशन
Zee News
तीमारदारों को या तो मंहगे होटलों का सहारा लेना पड़ता है या किसी रिश्तेदार या मित्र के यहां ठहरना पड़ता था. इसे देखते हुए नगर निगम ने मरीजों के तीमारदारों के ठहरने के लिए 150 रुपये रोज पर दो कमरे का फ्लैट किराए पर देगा.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलाज कराने आने वाले मरीज के साथ आने वाले तीमारदार को अब ठहरने के लिए न तो किसी होटल और न ही किसी रिश्तेदार की मदद नहीं लेनी पड़ेगी. ऐसे लोगों के ठहरने के लिए नगर निगम आने वाले समय में दो कमरों का फ्लैट किराए पर देगा. ये फ्लैट्स, बिजनौर क्रासिंग के निकट औरंगाबाद जागीर गांव में बनाए गए हैं.More Related News
