
बासी बिरयानी खाने से 10 साल की बच्ची की मौत, राज्यभर की दुकानों पर छापेमारी
Zee News
तमिलनाडु के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री आर. सक्कारापानी के आदेश पर पूरे प्रदेश में छापेमारी की गई है. यह छापेमारी एक 10 साल की बच्ची की मौत के बाद की गई है. बच्ची ने बासी बिरयानी खा ली थी.
चेन्नई: तमिलनाडु में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार और शनिवार को पूरे प्रदेश के भोजनालयों, विशेष रूप से मांसाहारी रेस्टोरेन्ट और होटलों और रास्ते के किनारे बसे भोजनालयों पर छापेमारी की. विभाग के सूत्रों ने बताया कि गुरुवार रात बासी बिरयानी खाने के बाद तिरुवन्नामलाई (Tiruvannamalai) जिले के अरनी क्षेत्र में 10 साल की बच्ची की फूड प्वाइजनिंग से मौत होने के बाद यह छापेमारी की गई. 10 साल की छोटी बच्ची लोकशाना की 7 स्टार बिरयानी सेंटर में बिरयानी खाकर मौत हो गई थी. इसके बाद पूरे अरनी क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण हैं. इसके अलावा 'उल्टी और जी मिचलाने' की शिकायत के बाद करीब 21 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने कहा कि बासी खाने के सेवन से लोगों को यह दिक्कत पैदा हो गई है.More Related News
