
बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 की मौत, कई ज़ख्मी
Zee News
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में जानमाल के नुकसान पर दुख का इज़हार किया और संबंधित अधिकारियों को पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया कराने का हुक्म दिया.
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बाहरी रिंग रोड पर गुरुवार सुबह एक ट्रक और मुसाफिर बस के बीच जबरदस्त टक्कर (Truck and Passenger Bus Collision in Barabanki) हो गई, जिसमें करीब 11 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि डबल डेकर बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी कि इसी दौरान ये हादसा पेश आया. जानकारी के मुताबिक घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में जानमाल के नुकसान पर दुख का इज़हार किया और संबंधित अधिकारियों को पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने हर एक मरने वाले के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे की भी का भी ऐलान किया है.
