
बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, पुल पर खड़ी खराब बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 18 यात्रियों की मौत
Zee News
बस हरियाणा से बिहार जा रही थी तभी रास्ते में बस खराब हो गई और रास्ते में खड़ी थी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस में टक्कर मार दी.
नितिन श्रीवास्तव/बाराबंकी: बाराबंकी में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां रोड किनारे एक खराब खड़ी डबल डेकर बस में लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में लगभग 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया. जहां से गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है. इस हादसे पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है. सीएम ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर घायलों का समुचित इलाज और मृतकों को आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं.More Related News
