
बाबुल सुप्रियो का बड़ा ऐलान: 'सासंद रहेंगे, मगर नहीं करूंगा राजनीति'
Zee News
बाबुल सुप्रियो संसद की सदस्यता से इस्तीफा नहीं देंगे. हालांकि उन्होंने राजनीति से दूर रहने का ऐलान किया है.
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की और उसके बाद कहा कि वह सांसद तो बने रहेंगे लेकिन सक्रिय राजनीति का हिस्सा नहीं बनेंगे. पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सांसद और गायकी की दुनिया से राजनीति में आए सुप्रियो ने फेसबुक के जरिए घोषणा की थी कि वह बतौर सांसद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और राजनीति से संन्यास ले लेंगे.More Related News
