
बाजवा का ऑपरेशन 'परिंदा': ड्रोन के जरिए भारत में आतंक फैलाने की साजिश
Zee News
LoC पर घुसपैठ में नाकाम हो रहे पाकिस्तान ने अब घुसपैठ के लिए एक नई साजिश रची है. जिसका नाम है ऑपरेशन परिंदा.. क्या है ये साजिश जिसके जरिए पाकिस्तान भारत में आतंक फैलाने के ख्वाब देख रहा है?
नई दिल्ली: जम्मू में एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले के बाद ड्रोन दिखने का सिलसिला नहीं रुक रहा है. इस बीच बाजवा के ऑपरेशन 'परिंदा' और नियाजी इमरान की आतंक नीति से जुड़ा खुलासा हुआ है. पिछले कुछ सालों में LOC को जमीन के रास्ते पार करना पाकिस्तान के लिए नामुमकिन सा हो गया है. जिसकी वजह से पाकिस्तान से जम्मू कश्मीर में आतंक की सप्लाई ठप पड़ गई है. ऐसे में पाक आर्मी चीफ बाजवा बेचैन हो गया है. इमरान की रातों की नींद उड़ गई है और ISI को घुसपैठ कराने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है.More Related News
