
बाइडन ने प्रधनमंत्री मोदी के साथ बैठक में अपने ‘इंडिया कनेक्शन’ को लेकर किया मजाक !
Zee News
प्रधानमंत्री मोदी की बाइडन के साथ पहली द्विपक्षीय बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा, बाइडन ने कहा कि विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्र भारत और अमेरिका के बीच संबंधों की नियति ही ‘‘शक्तिशाली, मजबूत (बनना) और नजदीक आना’’ है.
वाशिंगटनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक के तहत शुक्रवार को व्हाइट हाउस में जो बाइडन से मुलाकात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने कोविड-19 एवं जलवायु परिवर्तन और हिंद-प्रशांत सहित प्राथमिकता वाले कई मुद्दों पर चर्चा की. बाइडन ने कहा कि विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्र भारत और अमेरिका के बीच संबंधों की नियति ही ‘‘शक्तिशाली, मजबूत (बनना) और नजदीक आना’’ है. मोदी, 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से सातवीं बार अमेरिका की यात्रा कर रहे हैं. बाइडन के साथ शुक्रवार को हुई बैठक को ‘‘महत्वपूर्ण’’ करार देते हुए मोदी ने कहा कि वे इस शताब्दी के तीसरे दशक में मिल रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने बाइडन से कहा कि यह दशक कैसा स्वरूप लेता है, इसमें निश्चित तौर पर आपका नेतृत्व महत्पूर्ण भूमिका निभाएगा. भारत और अमेरिका के बीच और मजबूत मित्रता के लिए बीज बो दिए गए हैं. Biden's leadership on global issues is commendable and India, US would work together to overcome key challenges: PM Modi
Read Story |
