
बाइडन, ओबामा और क्लिंटन न्यूयॉर्क में 9/11 की बरसी पर शामिल हुए, किया एकजुटता का प्रदर्शन
Zee News
राष्ट्रपति जो बाइडन, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और बिल क्लिंटन, कांग्रेस के रुक्न, दूसरी हस्तियां और पीड़ितों के परिवार उसी जगह पर जमा हुए जहां पर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की दो बहुमंजिला इमारतें थीं.
न्यूयॉर्क: अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 को हुए भयावह हमले की 20वीं बरसी पर मौजूदा राष्ट्रपति और दो पूर्व राष्ट्रपति अपनी पत्नियों के साथ 'नेशनल सेप्टेंबर 11 मेमोरियल' पर एक-दूसरे के पास खड़े हुए, उन्होंने मौन रखा और एकजुटता के मुज़ाहिरे के साथ राष्ट्र पर हुए हमले की बरसी मनाई. राष्ट्रपति जो बाइडन, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और बिल क्लिंटन, कांग्रेस के रुक्न, दूसरी हस्तियां और पीड़ितों के परिवार उसी जगह पर जमा हुए जहां पर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की दो बहुमंजिला इमारतें थीं और जिन्हें आतंकवादियों ने अगवाशुदा विमानों को टकराकर तबाह कर दिया था.More Related News
