)
बहुसंख्यक आबादी एक दिन अल्पसंख्यक बन जाएगी: धर्मांतरण पर हाईकोर्ट
Zee News
Allahabad High Court on Conversions: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हिंदुओं के एक समूह को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के आरोपी एक व्यक्ति की जमानत याचिका खारिज कर दी और कहा कि यदि धर्म परिवर्तन नहीं रोका गया तो देश की बहुसंख्यक आबादी एक दिन अल्पसंख्यक बन जाएगी.
Allahabad High Court on Conversions: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ( Allahabad High Court) ने सभाओं के दौरान होने वाले बढ़ते धर्मांतरण पर गंभीर चिंता व्यक्त की है और चेतावनी दी है कि यदि यह प्रवृत्ति जारी रही, तो देश की बहुसंख्यक आबादी एक दिन अल्पसंख्यक बन जाएगी. न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने एक गांव के हिंदुओं के एक समूह को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के आरोपी कैलाश की जमानत याचिका खारिज करते हुए यह टिप्पणी की.
More Related News
