
बहाने से युवती के घर में आए पांच पड़ोसी, जब वह नहाने गईं तो बनाने लगे वीडियो
Zee News
गुरुग्राम में कुछ युवकों ने युवती के घर में घुसकर उसके साथ कथित रूप से छेड़खानी की. आरोपियों ने नहाते हुए उसका वीडियो बना लिया.
गुरुग्राम: जिले के बिलासपुर इलाके में छेड़खानी और युवती का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि कुछ लोगों ने 21 वर्षीय युवती के घर में घुसकर उसके साथ कथित रूप से छेड़खानी की और नहाते हुए उसका वीडियो बना लिया.
क्या कहना है पुलिस का पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बिलासपुर थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह हरियाणा के भिवानी जिले की रहने वाली है और गुरुग्राम में किराये के मकान में रहकर एक निजी कंपनी में काम करती है.
More Related News
