
'बहन की रक्षा' में भाई बना हत्यारा, चाकू से गोदकर की बस कर्मी की हत्या
Zee News
Bihar Samachar: यहां अन्नपूर्णा बस के स्टाफ और यात्री में किसी बात को लेकर झड़प हो गई. उसके बाद आरोपी ने बस स्टाफ मनोज कुमार पर चाकू से हमला कर दिया.
Patna: राजधानी पटना के मीठापुर बस स्टैंड में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना में शामिल दो लोगों को मौके से पुलिस ने गिरफ्तार किया और आरोपी के पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया. बता दें कि मामला जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर बस स्टैंड गेट नंबर 1 का है. यहां अन्नपूर्णा बस के स्टाफ और यात्री में किसी बात को लेकर झड़प हो गई. उसके बाद आरोपी ने बस स्टाफ मनोज कुमार पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे मनोज कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया. वहीं, आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया और यहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. ये भी पढ़ेंःMore Related News
