
बस 6 मीटर दूर जिंदगी...कुछ ही देर में बाहर आ सकते हैं 41 मजदूर, किए गए ये खास इंतजाम
Zee News
Utarkashi Tunnel: 41 मजदूरों को फंसे हुए 12 दिन हो गए. लेकिन माना जा रहा है कि मजदूर जल्द ही सूरज देख पाएंगे. दरअसल, अब केवल 6 मीटर की ड्रिलिंग बची है, जिसे बेहद जल्द पूरा कर लिया जाएगा. मजदूरों के बाहर आने की उम्मीद बढ़ते देख पास ही के चिन्यालीसौड हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर भी तैनात किए जा रहे हैं.
नई दिल्ली: Utarkashi Tunnel: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की सिलक्यारा सुरंग में 41 मजदूरों को फंसे हुए 12 दिन हो गए. लेकिन माना जा रहा है कि मजदूर जल्द ही सूरज देख पाएंगे. दरअसल, अब केवल 6 मीटर की ड्रिलिंग बची है, जिसे बेहद जल्द पूरा कर लिया जाएगा. मजदूरों के बाहर आने की उम्मीद बढ़ते देख पास ही के चिन्यालीसौड हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर भी तैनात किए जा रहे हैं. ताकि मजदूरों को एयरलिफ्ट भी किया जा सके.
More Related News
