
बर्थ सर्टिफिकेट से हुआ खुलासा, निखिल जैन नहीं, ये हैं Nusrat Jahan के बच्चे के पिता
Zee News
नुसरत जहां लगातार ट्रोल्स के निशाने पर थीं. मुसलसल उनके बच्चे के पिता के बारे में सवाल पूछा जा रहा था. लेकिन अब साफ हो गया है कि उनके बच्चे का पिता कौन हैं.
कोलकाता: टीएमसी सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां (Nusrat Jahan) अपने बच्चे को जन्म देने के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई थींऔर उनके बच्चे के पिता को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं, अब इस हवाले से एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल अब कोलकाता नगर निगम (Kolkata Municipal Corporation) की तरफ से जारी बच्चे के सर्टिफेकेट (Birth Certificate) से उनके पिता के नाम का खुलासा हो गया है.
दरअसल नुसरत जहां के प्रेगनेंट होने के बाद से ही उनके पूर्व पति निखिल जैन ने साफ कर दिया था कि ये बच्चा उनका नहीं है. इस विवाद के बाद दोनों के बीच जुदाई भी हो गई थी और नुसरत पति निखिल से अलग रहने लगी थीं. निखिल ने बयान जारी कर कहा था कि नुसरत उनके यहां चली गई हैं. इन तमाम घटनाक्रम के बाद से ही नुसरत जहां ट्रोल्स के निशाने पर थीं. लगातार उनके बच्चे के पिता के बारे में सवाल पूछा जा रहा था. लेकिन अब साफ हो गया है कि उनके बच्चे का पिता कौन है.
