
बर्थडे मनाने का अजीब तरीका, एक साथ काटे 550 केक; वीडियो हुआ वायरल
Zee News
मुंबई में एक शख्स ने अपने जन्मदिन पर एक साथ 550 केक काटे. इतना ही नहीं इस दौरान वहां काफी भीड़-भाड़ थी. लोगों ने कोरोना नियमों का भी पालन नहीं किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मुंबई. लोग अपना जन्मदिन बड़ी खुशी के साथ मनाते हैं. इस दिन को बेहतरीन और यादगार बनाने के लिए लोग काफी कुछ करते हैं. लेकिन मुंबई के एक शख्स ने अपने जन्मदिन पर कुछ ऐसा किया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, शख्स ने एक साथ 550 केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया. इसके अलावा बर्थडे में शामिल लोगों ने कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ाई. मुंबई के कांदिवली पश्चिम स्टेशन के पास एक शख्स ने एक साथ 550 केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया, बर्थडे में लोगो ने कोरोना नियमों की उड़ाई धज्जियां. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार ये मामला मुंबई के कांदिवली पश्चिम स्टेशन इलाके का है. एक साथ 550 केक काटने वाले शख्स का नाम सूर्या रतूड़ी है. बीते मंगलवार को सूर्य का जन्मदिन था. इस दौरान उसने 550 केक मंगाए. बर्थडे मानते हुए उसने एक साथ सभी केक काटे. सूर्या के जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अन्य Videos यहां देखें -

Indian Navy Women Officers: भारतीय नौसेना आज के समय दुनिया में सबसे ताकतवर और खतरनाक सेनाओं में अपना नाम बनाए हुए है. नौसेना ने कई बार देश की सुरक्षा और मिशनों में बड़ी भूमिका निभाई है. दुश्मनों को जवाब देने के लिए नौसेना हमेशा तैयार रहती है. नौसेना में कई ऐसी महिलाएं भी हैं जिन्होंने अपने दम पर इतिहास में नाम दर्ज कराया है.

INS Aridaman: भारतीय नौसेना जल्द ही अपनी सबसे एडवांस्ड न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन INS अरिदमन को फ्लीट में शामिल करने वाली है. नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने पुष्टि की है कि यह पनडुब्बी अब अंतिम ट्रायल्स में है. जल्दी ही ऑपरेशनल हो जाएगी. अरिहंत-क्लास की यह तीसरी SSBN सबमरीन अब तक की सबसे शक्तिशाली मानी जा रही है. जो भारत की परमाणु क्षमता को एक नए स्तर पर पहुंचाने वाली है.

36 MW Class Gas Turbine Engine: नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कॉन्फ्रेंस में बताया कि नौसेना अब पूरी तरह स्वदेशी 36 मेगावॉट क्लास गैस टर्बाइन इंजन, अगली पीढ़ी की डीजल-इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम. फुल-इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन तकनीक विकसित कर रही है. इनका पहला ऑपरेशनल संस्करण 2029 में नौसेना के जहाजों पर आने की उम्मीद है.

Navy Day 2025: भारत की सेनाएं मिलकर देश की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभती हैं. हर साल देश में सेनाओं के हौसले बढ़ाने के लिए दिवस मनाए जाते हैं. 4 दिसंबर को नौसेना दिवस को मनाया जाता है. इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाने के लिए आज से ही कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है.

Indian Navy History: भारत में समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में नेवी बड़ी भूमिका निभाती है. आज के समय में भारतीय नौसेना दुनिया की सबसे ताकतवर नौसेनाओं में से एक है. देश की सुरक्षा में आज कत कई ऐसे मिशन हुए हैं, जिनमें इंडियन नेवी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडियन नेवी की स्थापना कब हुई थी?








