
बनारस से शुरू होगी सबसे लंबी क्रूज सेवा, जानें यात्रा से जुड़ी रोचक बातें
Zee News
केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने ये जानकारी साझा की है कि वाराणसी और बोगीबील के बीच अगले साल सबसे लंबी क्रूज सेवा शुरू होगी.
नई दिल्ली: बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) ने सोमवार को कहा कि देश की सबसे लंबी नदी क्रूज सेवा उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) और असम के बोगीबील (Bogibeel) के बीच अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी.
नदी जलमार्गों का कर पाएंगे इस्तेमाल यह क्रूज सेवा 4,000 किलोमीटर से भी लंबा सफर तय करेगी और गंगा, भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल मार्ग (आईबीपीआर) एवं ब्रह्मपुत्र नदियों से होकर गुजरेगी. सोनोवाल ने कहा कि इस क्रूज सेवा के शुरू होने से असम के लोग व्यापार एवं पर्यटन से जुड़ी आजीविका के अलावा मालवहन को भी बढ़ावा देने में नदी जलमार्गों का इस्तेमाल कर पाएंगे.
More Related News
