
बदलने वाली है मदरसों की सूरत और सीरत! जानें कब से लागू होगा NCERT का सिलेबस
Zee News
यूपी के मदरसों में मार्च से NCERT का सिलेबस लागू कर दिया जाएगा. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ये फैसला लिया है.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मदरसों की सूरत और सीरत बदलने के लिए योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मदरसों में मार्च से NCERT का सिलेबस लागू कर दिया जाएगा. यनी अब मदरसों का मॉडर्न एजुकेशन पर फोकस किया जाएगा.
बुधवार को योगी सरकार ने किया ऐलान अब मदरसों के बच्चों को कंपीटेटिव बनाने के लिए यूपी मदरसा शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को ऐलान कर दिया कि अगले सत्र में मदरसों के बच्चों को NCERT सिलेबस को लागू कर दिया जाएगा. मजहबी किताबों के अलावा बेसिक शिक्षा विभाग की तर्ज पर इन मदरसों में NCERT की किताबें पढ़ाई जाएंगी.
More Related News
