
बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस से गठबंधन टूटने की बात की कबूल, पूराने सहयोगी दल को लेकर दिया ये बयान
Zee News
इससे पहसे कांग्रेस ने AIUDF से गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया था. इसके पीछे वजह AIUDF की तरफ से बीजेपी की तारीफ बताई जा रही है.
शरीफउद्दीन अहमद/गुवाहाटी: बदरुद्दीन अजमल की कियादत वाली ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने ऑफिशियल तौर से कांग्रेस के साथ अपना गठबंधन तोड़ लिया है. AIUDF प्रमुख ने गठबंधन के खत्म होने की बात कुबूल की. असम विधानसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियां अपने साझा दुश्मन भारतीय जनता पार्टी से लड़ने के लिए एक साथ आई थीं. जमल ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि 'कांग्रेस के साथ अब गठबंधन खत्म हो गया है. हमने स्वीकार किया है कि यह (गठबंधन) अब नहीं है. बड़े भाई जो भी फैसला लेते हैं हम मान जाते हैं, कोई बात नहीं. जैसा कि उन्होंने फैसला लिया है, हमने इसे कुबूल कर लिया है.'More Related News
