
बढ़ते Corona संक्रमण के बीच भारत को मिली एक और Vaccine, Sputnik V की पहली खेप पहुंची
Zee News
Corona Vaccine: रूस से आयातित Sputnik V वैक्सीन की पहली खेप भारत आ चुकी है. इस बाबत सीबीआईसी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर जानकारी दी है.
नई दिल्ली: सीबीआईसी बोर्ड के मुताबिक भारत को रूस से Sputnik V की पहली खेप मिल गई है. सीबीआईसी ने एक ट्वीट में कहा कि हैदराबाद कस्टम ड्यूटी विभाग ने रूस से इंपोर्ट की गई Covid-19 Vaccine की खेप लाने की प्रक्रिया बेहद तेजी से पूरी की. Appropriate timely response . Need of the hour. सीबीआईसी ने ट्वीट किया, ‘हैदराबाद सीमा शुल्क ने रूस से आयातित Sputnik V वैक्सीन को जल्द ही निकासी की सुविधा दी.’ इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट में कहा, ‘हैदराबाद सीमा शुल्क, समय पर समुचित कार्य. वक्त की मांग है ये.’ — Nirmala Sitharaman (@nsitharaman)More Related News
