
बड़े पैमाने पर इंटरनेट हुआ ठप, दुनिया की बड़ी वेबसाइट हुईं डाउन
NDTV India
प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक प्राइवेट सीडीएन (Content Delivery Network) में समस्या आने के कारण यह तकनीकी खामी सामने आई है. इस बारे में और जानकारी हासिल की जा रही है.
दुनिया भर में बड़े पैमाने पर इंटरनेट ठप होने से हड़कंप मच गया है. खबरों के मुताबिक, न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएन समेत बड़ी अंतरराष्ट्रीय न्यूज वेबसाइट और पोर्टल इस कारण डाउन हो गए हैं. प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक प्राइवेट सीडीएन (Content Delivery Network) में समस्या आने के कारण यह तकनीकी खामी सामने आई है. इस बारे में और जानकारी हासिल की जा रही है.खबरों के मुताबिक, तमाम पापुलर वेबसाइट रेडिट, स्पॉटिफाई, पेपल, शॉपिफाई आदि भी ठप हो गई हैं. गार्डियन, न्यूयॉर्क टाइम्स, बीबीसी और फाइनेंशियल टाइम्स जैसी साइटों को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ा है. माना जा रहा है कि लोकप्रिय सीडीएन प्रोवाइडर फास्टली में दिक्कत के कारण ऐसा हुआ है.More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












