
बड़ी खबर! Bihar के हाजीपुर में HDFC बैंक से दिनदहाड़े 1 करोड़ रुपये की लूट, पुलिस के उड़े होश
Zee News
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के जिस ब्रांच में हथियार से लैस आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने लूट को अंजाम दिया है, वह बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) के घर के पास स्थित है.
पटना: बिहार के हाजीपुर (Hajipur) में लूटेरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है और वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के जढूआ में एचडीएफसी बैंक से दिनदहाड़े एक करोड़ रुपये लूट (Loot in HDFC Bank) की सूचना मिली है. बताया जा रहा है कि बाइक से आए आधा दर्जन से अधिक अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया. घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और नाकेबंदी कर गहन जांच पड़ताल शुरू कराई गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है.More Related News
