
बड़वानी में लव जिहाद: अकीब ने अमन बन लूटी युवती की अस्मत, मामला दर्ज
Zee News
मध्य प्रदेश के बड़वानी से लव जिहाद का मामला सामने आया है. यहां युवक ने खुद को अमन बताकर युवती का यौन शोषण किया. फिर शादी से इनकार कर दिया.
विरेंद्र वाशिंदे/बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी से लव जिहाद का मामला सामने आया है. यहां युवक ने खुद को अमन बताकर युवती का यौन शोषण किया. फिर शादी से इनकार कर दिया. युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. दरअसल, धार जिले की रहने वाली एक युवती जो कि बड़वानी में ही एक कपड़ा दुकान पर काम करती है. उसने आरोप लगाया है कि कपड़ा दुकान पर काम करने वाले एक युवक से उसकी जान पहचान हुई थी. उसने अपना नाम अमन सोलंकी बताया था. जान-पहचान के बाद युवक की युवती से दोस्ती बढ़ गई. दोनों के बीच मोहब्बत हो गई और शादी तक बात जा पहुंची. इस बीच युवक ने युवती का यौन शोषण भी किया. युवती को तकरीबन एक डेढ़ माह पहले मालूम पड़ा की युवक मुस्लिम है और उसका नाम अकीब है. वह धार जिले के कुक्षी का रहने वाला है. सच्चाई पता चलते ही युवक युवती को धमकाने लगा.More Related News
