
बच्चों में Corona का कैसे हो इलाज, सरकार ने जारी की गाइडलाइंस
Zee News
Coronavirus: बच्चों में कोरोना के इलाज के लिए सरकार ने अहम बदलाव किए हैं. इसके तहत रेमडेसिविर, स्टेरॉयड जैसी दवाओं को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं
नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर थोड़ी कम हो गई है. रोज के मामले 1 लाख से कम आ रहे हैं. हालांकि चिंता तीसरी लहर को लेकर बरकरार है. तीसरी लहर में भी ये चिंता बच्चों के प्रभावित होने को लेकर ज्यादा है. इसको लेकर तैयारी भी शुरू हो चुकी है, लेकिन दूसरी लहर में काफी बच्चों के कोरोना से संक्रमित होने की खबरें आई. अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विस ने बच्चों का कोरोना से कैसे इलाज किया जाए इस पर जरूरी गाइडलाइंस जारी कर दी गई है.More Related News
