
बच्चे के हाथ में मोबाइल जाते ही डाटा हो जाता है डिलीट, उमड़ी लोगों की भीड़; जानें पूरा मामला
Zee News
Aligarh Astitva Wired Case: शहर के फिजीशियन और न्यूरो सर्जन जिसने भी अस्तित्व की रिपोर्ट देखी और जिसके फोन का भी डाटा डिलीट हुआ सब हैरान है. ऐसा क्यों हो रहा है इसकी वजह कोई नहीं बता पा रहा है.
अलीगढ़: क्या किसी बच्चे में ऐसी पावर (Power) हो सकती हैं जिससे वो बिना कोई बटन दबाए आपके मोबाइल का सारा डाटा डिलीट कर दे. दूसरे शब्दों में कहें तो उसी बच्चे के हाथ लगते ही आपका स्मार्ट फोन पूरी तरह रीसेट (Reset Mobile) हो जाये. यानी फोन में मौजूद मैसेज, गैलरी और बाकी सब कुछ एक साथ डिलीट हो जाए. ये पढ़कर आपको आपको कुछ अटपटा जरूर लगा होगा. यहां आपको बता दें कि ये किसी फिल्म की स्किप्ट या कल्पना नहीं बल्कि हकीकत है. जिसे जानकर अब आप भी हैरान रह जाएंगे.
अलीगढ़ के रहने वाले गौरव अग्रवाल के पुत्र अस्तित्व के साथ घट रहे इस अजब-गजब घटनाक्रम ने उसे पूरे शहर की सुर्खियों में ला दिया है. उसके घर के बाहर अक्सर लोगों की भीड़ लग जाती है. ये लोग दरअसल अपना वीडियो बनवाकर ये देखना चाह रहे हैं कि क्या वाकई ऐसा हो रहा है. हालांकि परेशान पिता ने जब बच्चे के पिता ने परेशान होकर उसके शरीर की पूरी जांच कराई तो उसके शरीर में कुछ भी एबनॉर्मल नहीं मिला.
