
बचत खातों पर कम मिलेगा ब्याज, सरकार ने जारी किए नए इंटरेस्ट रेट
Zee News
सरकार के आदेश के मुताबिक अब वरिष्ठ नागरिकों को भी उनके जमा के बदले मिलने वाले ब्याज में कटौती की गई है. पहले 7.4 फीसदी की दर से उन्हें ब्याज मिलता था, तो अब 6.5 की दर से ब्याज मिलेगा. इस घोषणा का असर सुकन्या समृद्धि योजना खाता धारकों पर भी पड़ेगा
नई दिल्ली: भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने बजट खातों पर ब्याज घटाने की घोषणा की है. ये आदेश कम अवधि के बचत खातों पर लागू होंगे. नए आदेश के मुताबिक अब सालाना 4% ब्याज की जगह 3.5% की दर से ही ब्याज मिलेगा. इस बारे में वित्त मंत्रालय ने नोट जारी किया है. इस घोषणा का असर सुकन्या समृद्धि योजना खाता धारकों पर भी पड़ेगा. सरकार ने इसकी भी ब्याज दरें घटा दी हैं. सरकार के आदेश के मुताबिक अब वरिष्ठ नागरिकों को भी उनके जमा के बदले मिलने वाले ब्याज में कटौती की गई है. पहले 7.4 फीसदी की दर से उन्हें ब्याज मिलता था, तो अब 6.5 की दर से ब्याज मिलेगा.More Related News
