
बगीचे में लूट के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, शव को पत्ते से छिपाया
Zee News
Bihar News: बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना (NTPC Thana) क्षेत्र में अपराधियों ने शौच के लिए बगीचे गई बुजुर्ग महिला से लूट कर उसकी हत्या कर दी.
Lakhisarai: बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना (NTPC Thana) क्षेत्र में अपराधियों ने एक ऐसी करतूत की है जिसने ना सिर्फ इंसानियत को शर्मसार किया है बल्कि ये भी साबित कर दिया है कि जेवरात के साथ बुजुर्ग महिला भी अब कहीं सुरक्षित नहीं हैं. मामला थाना क्षेत्र के राइस गांव का है, जहां बुजुर्ग महिला की सिर्फ इस लिए हत्या कर दी गई के उसके शरीर पर कुछ गहने थे. शौच के लिए एक बगीचे में जब महिला गई तो अपराधियों ने उसके साथ लूट की और फिर महिला की साड़ी से ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई.More Related News
