
बंद हो जाएगा पूरी दुनिया का इंटरनेट, रूस की पनडुब्बियां बन रहीं खतरा
Zee News
दुनियाभर में चल रहे इंटरनेट के लिए रूसी पनडुब्बियां खतरा बन रही हैं. ये आशंका खुद ब्रिटेन के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ एडमिरल सर टोनी रेडकिन ने जताई है.
नई दिल्लीः दुनियाभर में चल रहे इंटरनेट के लिए रूसी पनडुब्बियां खतरा बन रही हैं. ये आशंका खुद ब्रिटेन के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ एडमिरल सर टोनी रेडकिन ने जताई है. उन्होंने चेतावनी दी है कि बीते 20 वर्षों में समुद्र के भीतर रूसी पनडुब्बियों की बढ़ी सक्रियता Sub-Sea cables केबल्स के लिए खतरा हैं.
उन्होंने चेताया है कि पुतिन अपने देश के पनडुब्बी बेड़े में भारी निवेश कर रहे हैं. इनमें ऐसी पनडुब्बियां भी शामिल हैं, जो ऐसी तकनीक से लैस हैं कि वे इन केबल्स को प्रभावित कर सकती हैं.
More Related News
