
बंगाल में भाजपा को नहीं मिल रही होर्डिंग्स लगाने की जगह, TMC पर लगाया ये आरोप
Zee News
भाजपा का आरोप है कि तृणमूल सरकार विज्ञापन एजेंसियों पर दबाव बना रही है कि वे पोस्टर और हार्डिंग्स लगाने के लिए भाजपा के अनुरोध को कुबूल ही न करें
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जैसै-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे भाजपा और टीएमसी की तकरार और तीखी होती जा रही है. दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर लफ्जी हमले तो बोल ही रही हैं, साथ ही दोनों पार्टियां एक दूसरे पर मार-पीट का आरोप भी लगाती रहती हैं. अब खबर आ रही है कि भाजपा ने टीएमसी पर आरोप लगाया है कि टीएमसी ने कोलकाता शहर में कोई ऐसी जगह नहीं छोड़ी जहां वो अपने होर्डिंग्स लगा सके.More Related News
