
बंगाल में कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Zee News
चौधरी के करीबी माने जाने वाले हक का इस्तीफा निश्चित रूप से 30 सितंबर को जंगीपुर उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के लिए एक बड़ा धक्का है .
कोलकाताः कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेता और पांच बार के विधायक मोइनुल हक ने पार्टी आलाकमान को अपना इस्तीफा भेज दिया है और उनके जल्द ही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है . अंतरिम पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि मैं सम्मानपूर्वक सूचित करता हूं कि मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव के पद से अपना इस्तीफा सौंपता हूं .
5 बार के विधायक हैं मोइनुल मुर्शिदाबाद के फरक्का से पांच बार के विधायक ने पार्टी द्वारा उन्हें दिए गए अवसर के लिए आभार व्यक्त करते हुए और सोनिया गांधी और राहुल गांधी को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए यह भी कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देना चाहेंगे . हक के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह उनकी निजी पसंद है और मुझे इस पर कुछ नहीं कहना है .
