
बंगाल में अमित शाह की रैली हुई रद्द तो अभिषेक बनर्जी ने कसा तंज- 'इससे ज्यादा लोग तो JCB की खुदाई...'
NDTV India
अमित शाह बंगाल के झाड़ग्राम में होने वाली सोमवार की रैली में आने वाले थे, लेकिन यात्रा रद्द करके उन्होंने वर्चुअल भाषण दिया था. इसपर तृणमूल कांग्रेस तंज कस रही है कि रैली में भीड़ कम थी, इसलिए ऐसा किया गया.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की झाड़ग्राम रैली के रद्द होने पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि वरिष्ठ बीजेपी नेता की रैली से अधिक लोग तो ‘जेसीबी से की जानेवाली खुदाई' को देखने या किसी दुकान पर चाय की चुस्की लेने के लिए एकत्र हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी जब उत्तर प्रदेश, गुजरात या असम जैसे अपने शासन वाले राज्यों को स्वर्णिम राज्य में तब्दील नहीं कर पाई तो वह पश्चिम बंगाल को ‘सोनार बांग्ला' बनाने का वायदा कैसे पूरा कर सकती है.More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












