
बंगाल चुनाव : PM मोदी ने CM ममता बनर्जी पर साधा निशाना तो TMC ने दे डाली ये चुनौती
NDTV India
गुरुवार को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव थे. इस चरण में बंगाल की हॉट सीट नंदीग्राम में भी वोट डाले गए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर टिप्पणी की थी कि वह नंदीग्राम में हारने से डर रही हैं, इसलिए वह दूसरी सीट से चुनाव लड़ने की सोच रही हैं. इस पर टीएमसी ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का जिक्र करते हुए उन्हें साल 2024 के लिए चुनौती दे डाली.











