
बंगाल चुनाव: Nandigram में फांसी पर लटका पाया गया BJP कार्यकर्ता, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
Zee News
West Bengal Assembly Election 2021: बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि 30 मार्च को भाजपा उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी के समर्थन में प्रचार करने आए सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो में भाग लेने के बाद से दुबे को तृणमूल कांग्रेस से धमकियां मिल रही थीं.
नंदीग्राम: पश्चिम बंगाल में पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में एक बीजेपी कार्यकर्ता अपने घर में फांसी पर लटका हुआ पाया गया. हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम में आज मतदान चल रहा है और इस बीच इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया है. पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह नंदीग्राम के भेकुटिया इलाके में उदय दुबे अपने घर पर फांसी पर लटका हुआ मिला. बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि 30 मार्च को भाजपा उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी के समर्थन में प्रचार करने आए सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो में भाग लेने के बाद से दुबे को तृणमूल कांग्रेस से धमकियां मिल रही थीं जिससे वह तनाव में था. बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि ऐसा हो सकता है कि टीएमसी के ‘गुंडों’ ने उसे फांसी पर लटकाया हो.More Related News
