
बंगाल चुनाव में JNU की धमक, BJP ने प्रोफेसर और माकपा ने छात्रसंघ अध्यक्ष को दिया टिकट
Zee News
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष और एसएफआई नेता आइशी घोष को माकपा ने बर्धवान जिले की जमुरिया सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है.
कोलकाताः दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय अपने राजनीतिक और सामाजिक विमर्श के लिए जाना जाता है. बंगाल चुनाव में भी जेएनयू की इस धमक को महसूस किया जा रहा है. बता दें कि पूरबस्थली उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी ने जेएनयू के प्रोफेसर गोबर्धन दास को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं माकपा ने भी जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष व अन्य छात्रा दीप्शिता घोष को टिकट दिया है.More Related News
