
बंगाल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग खारिज, जानिए पूरा मामला
Zee News
उत्तर बंगाल के जातीय समूह ने भाजपा संसद की पृथक केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग खारिज कर दी, आपको इस रिपोर्ट में पूरा मामला समझाते हैं.
नई दिल्ली: पिछले कई दशकों में उत्तर बंगाल को पृथक राज्य बनाने को लेकर आंदोलन का नेतृत्व करने वाले कई जातीय समूह ने क्षेत्र के सभी जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की भाजपा सासंद की विवादित मांग को खारिज कर दिया है और इसे ‘अवास्तविक’ तथा ‘प्रतिशोधी’ कदम बताया है. अलीपुरद्वार से भाजपा सांसद जॉन बार्ला ने बंगाल को विभाजित करने की मांग कर राज्य में सियासी बहस छेड़ दी है। हालांकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और अन्य पार्टियों ने कड़ा ऐतराज जताया है.More Related News
