
फ्लाइट में फिर हुआ पेशाब कांड! दिल्ली के स्टूडेंट ने नशे में कर दी शर्मनाक हरकत
Zee News
न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में एक यात्री ने नशे की हालत में एक पुरुष सह-यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दी. सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा को रविवार को यह जानकारी दी. यह घटना उड़ान संख्या एए292 में हुई.
नई दिल्लीः न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में एक यात्री ने नशे की हालत में एक पुरुष सह-यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दी. सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा को रविवार को यह जानकारी दी. यह घटना उड़ान संख्या एए292 में हुई.
नींद में कपड़ों में कर दी पेशाब इस विमान ने शुक्रवार को रात नौ बजकर 16 मिनट पर न्यूयॉर्क से उड़ान भरी थी और शनिवार रात 10 बजकर 12 मिनट पर यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर उतरी. हवाई अड्डे पर एक सूत्र ने कहा, ‘आरोपी एक अमेरिकी विश्वविद्यालय का छात्र है. वह नशे की हालत में था और उसने नींद में कपड़ों में ही पेशाब कर दिया, जिससे बगल में बैठा हुआ यात्री भी गीला हो गया. इसके बाद यात्री ने चालक दल से शिकायत की.’
