
फोन पर बैंकिंग डेटा सेव करने वाले तुरंत करें ये काम, नहीं तो जीरो हो सकता है अकाउंट बैलेंस
Zee News
अक्सर लोग अपनी निजी जानकारियां या बैंकिंग डेटा, फोन या ईमेल (E-mail) पर सेव कर लेते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल फोन पर एटीएम (ATM) पिन सेव करना आपको कंगाल बना सकता है.
नई दिल्ली: अक्सर लोग अपनी निजी जानकारियां या बैंकिंग डेटा, फोन या ईमेल (E-mail) पर सेव कर लेते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल फोन पर एटीएम (ATM) पिन सेव करना आपको कंगाल बना सकता है. कभी-कभी ये छोटी सी लापरवाही आपको बर्बाद करने के साथ लाखों रुपये की चपत भी लगा सकती है. लोगों के पास अक्सर एक से ज्यादा बैंक खाते होते हैं. इतना ही नहीं, जेब में अलग अलग डेबिट, क्रेडिट और एटीएम कार्ड मौजूद हो सकते हैं. लेकिन शायद आपको इस बात का इल्म तक नही कि अपने एटीएम पिन को अपने फोन, कंप्यूटर सिस्टम या ईमेल पर सेव करना कितना ज्यादा खतरनाक है.More Related News
