
फोटो खिंचाने के दौरान ट्रेनी DSP के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, दोस्त की मौत
Zee News
Koderma Samachar: पिकनिक मनाने के दौरान प्रोविजनल डीएसपी आशुतोष कुमार के दोस्त रिवाल्वर लेकर फोटो खिंचाने लगे और गोली चल गई, जो उनके मित्र निखिल रंजन को लग गई.
Koderma: कोडरमा में एक ट्रेनी DSP की सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने प्रोफेशनल डीएसपी आशुतोष कुमार और एक दोस्त सौरव कुमार को हिरासत में ले लिया है. साथ ही डीएसपी की सर्विस रिवाल्वर को भी जब्त कर लिया है. मामला तिलैया डैम का है जहां बिहार के बक्सर जिले के प्रोविजनल डीएसपी आशुतोष कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए हुए थे. इस दौरान सर्विस रिवाल्वर लेकर फोटो खिंचाने के दौरान रिवाल्वर से गोली चल गई और एक दोस्त निखिल रंजन की गोली लगने से मौत हो गई. मृतक नीलेश पटना के बेउर का रहने वाला था. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने प्रोफेशनल डीएसपी आशुतोष कुमार और एक दोस्त सौरव कुमार को हिरासत में ले लिया है, साथ ही डीएसपी के सर्विस रिवाल्वर को भी जब्त कर लिया है. ये भी पढ़ें-More Related News
