
फॉर्च्यून- 500 कंपनियों की सूची में नंबर एक पर चीन की वॉलमार्ट, जानिए, भारतीय कंपनियों का हाल
Zee News
टाॅप-5 में चार कंपनी चीन की. 280 अरब डॉलर के राजस्व के साथ अमेजन तीसरे स्थान पर पहुंची. रिलायंस 59 स्थान फिसली, एसबीआई की 16 पायदान की छलांग.
नई दिल्लीः अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज 2021 की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की सूची में 59 स्थान फिसलकर 155वें मुकाम पर आ गई है. कोविड-19 महामारी की वजह से आमदनी बुरी तरह मुतासिर होने के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज की रैंकिंग में बड़ी गिरावट आई है. यह 2017 के बाद रिलायंस की सबसे निचली रैंकिंग है. 524 अरब डॉलर के राजस्व के साथ वॉलमार्ट फॉर्च्यून की सूची में पहले स्थान पर बनी हुई है. चीन की स्टेट ग्रिड 384 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं 280 अरब डॉलर के राजस्व के साथ अमेजन तीसरे स्थान पर है. चाइना नेशनल पेट्रोलियम चैथे और सिनोपेक ग्रुप पांचवें स्थान पर है. वॉलमार्ट लगातार आठवें साल शीर्ष पर फॉर्च्यून ने कहा कि कंपनियों को 31 मार्च, 2021 या उससे पहले समाप्त वित्त वर्ष के राजस्व के आधार पर रैंकिंग दी गई है. एसबीआई का राजस्व 52 अरब डॉलर, आईओसी का 50 अरब डॉलर, ओएनजीसी का 46 अरब डॉलर और राजेश एक्सपोर्ट्स का 35 अरब डॉलर रहा. फॉर्च्यून ने कहा कि वॉलमार्ट लगातार आठवें साल शीर्ष पर रही है. 1995 से वह 16वीं बार शीर्ष पर रही है.More Related News
