फैंस की दीवानगी ने पार की सारी हदें, MS Dhoni के जन्मदिन पर लगा दिया 40 फीट लंबा बैनर
Zee News
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. माही को उनके इस जन्मदिन पर फैंस ने एक बहुत ही खास तोहफा दिया है.
नई दिल्ली: टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. माही ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं और ये ही वजह है कि दुनियाभर में उनके करोड़ों फैंस हैं. माही को उनके इस जन्मदिन पर फैंस ने एक बहुत ही खास तोहफा दिया है. 40ft Banner for 40th Birthday By Tamilnadu fans | धोनी (MS Dhoni) के फैंस उनसे कितना प्यार करते हैं इस बात का सबूत उन्होंने एक बार फिर से दे दिया है. वहीं अगर बात चेन्नई के फैंस की हो तो प्यार और भी बढ़ जाता है. इसके पीछे वजह ये है कि धोनी आईपीएल में सीएसके की कप्तानी करते हैं. साउथ के सभी फैंस धोनी को थाला कहकर पुकारते हैं. — (@TrendsDhoni)More Related News