फेसबुक पर थी 200 रुपये की एक थाली के साथ दो फ्री, टीचर को पड़ गए लेने के देने; खाते से उड़ गई इतनी बड़ी रकम
Zee News
Cyber Crime in Meerut city of Uttar Pradesh: टीचर ने पुलिस से बताया कि फेसबुक (Facebook) पर होटल की तरफ से खाने का ऑफर आया. जिसमें एक थाली के साथ दो थाली फ्री में मिल रही थी. एक थाली का रेट 200 रुपये था लेकिन मैन्यू उनके हिसाब से चुनना था.
मेरठ: एक कहावत है कि दान की बछिया के दांत नहीं गिने जाते हैं. इसी तरह फ्री की थाली यानी मुफ्त का खाना भला किसे नहीं अच्छा लगता. इन बातों से इतर अगर यही थाली हजारों रुपये की पड़ जाए तो किसी के भी होश उड़ जाएंगे. दरअसल मेरठ (Meerut) में एक स्कूल टीचर के साथ ऐसा ही हुआ. फ्री की थाली के चक्कर में उन्हें 53 हजार रुपये का नुकसान हो गया. स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर दरअसल साइबर क्राइम का शिकार हुईं. खुद को 53 हजार की चपत लगने का पता उन्हें तब चला जब इतनी बड़ी रकम उनके खाते से साफ हो गई. ऑनलाइन ठगी का पता चलने के बाद परेशान टीचर सिटी पुलिस की साइबर सेल पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई.More Related News
