
फेक वैक्सीनेशन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता में कई जगह ताबड़तोड़ छापे
Zee News
कोलकाता में एक आईएएस अधिकारी पर फेक वैक्सीनेशन का आरोप लगा था. अधिकारी ने 10 दिन तक फेक वैक्सीनेशन कैंप चलाया था. घटना के सामने आने के बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया था.
कोलकाता: एक ओर जहां देश में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन (Vaccination) हो रहा है, वहीं दूसरी ओर फेक वैक्सीन (Fake Vaccine) की खबरें आ रही हैं. वैक्सीन के बारे में पहले से ही तमाम भ्रांतियां हैं, ऐसे में फेक वैक्सीन लोगों की चिंता बढ़ा रही है. फेक वैक्सीन की एक खबर कोलकाता (Kolkata) से सामने आई है, जहां प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने कई जगहों पर छापे मारे हैं. जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल की राजधानी में ईडी ने 10 जगहों पर छापे मारी की है. ये सभी जगह फेक वैक्सीन केस से जुड़ी हुई हैं. फेक वैक्सीन मामले में एक आईएएस अधिकारी देबंजन देब को गिरफ्तार किया था. आईएएस अधिकारी पर फेक वैक्सीनेशन ड्राइव चलाने का आरोप था.More Related News
