
फिर नूंह में होगा बवाल? VHP ने कहा- 28 से 31 अगस्त तक जलाभिषेक यात्रा, मांगी सरकार से सुरक्षा
Zee News
बुधवार को विश्व हिंदू परिषद ने एक बार फिर ऐलान कर दिया है कि आगामी 28 से 31 अगस्त तक जलाभिषेक यात्रा दोबारा की जाएगी. संगठन ने इस संबंध में हरियाणा सरकार से सुरक्षा की मांग भी की है.
नई दिल्ली. हरियाणा के नूंह में महज कुछ ही दिन पहले सांप्रदायिक हिंसा में कई लोगों ने जान गंवाई है. इस हिंसा की आंच अब तक ठंडी नहीं हुई है. इसी बीच बुधवार को विश्व हिंदू परिषद ने एक बार फिर ऐलान कर दिया है कि आगामी 28 से 31 अगस्त तक जलाभिषेक यात्रा दोबारा की जाएगी. संगठन ने इस संबंध में हरियाणा सरकार से सुरक्षा की मांग भी की है. बता दें कि बीती 31 जुलाई को नूंह में हिंसा जलाभिषेक यात्रा के दौरान ही हुई थी. हिंसा में 6 लोगों ने जान गंवाई और 88 लोग घायल हुए थे. अब माना जा रहा है वीएचपी के ऐलान के बाद माहौल फिर गर्म हो सकता है.
More Related News
