
फिर छलका शिवपाल का दर्द, बोले- परिवार नहीं टूटता तो प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री सपा के होते
Zee News
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मंगलवार को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद साल 2022 की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अभियान का आगाज किया.
मथुरा: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मंगलवार को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद साल 2022 की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अभियान का आगाज किया. उन्होंने प्रसपा के 'सामाजिक परिवर्तन यात्रा' की शुरुआत भगवान कृष्ण की धरती से की. शिवपाल यादव ने 101 पंडितों का आशीर्वाद लेकर चुनावी शंखनाक किया. इस दौरान प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने एक जनसभा को भी संबोधित किया.
परिवार नहीं टूटता तो PM, राष्ट्रपति SP के होते उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता भाजपा को आईना दिखाएगी. शिवपाल की जुबान से समाजवादी पार्टी से अलग होने का दर्द भी छलका. शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2014 के चुनावों में तमाम शक्तियों को मिलाकर समाजवादी पार्टी ऊंचाइयों तक पहुंची. सबने मिलकर नेता जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था. परिवार में फूट दाल दी गई और समाजवादी पार्टी का विघटन शुरू हो गया. अगर यह विघटन नहीं होता तो आज देश के चार प्रदेशों में समाजवादी पार्टी की सरकार होती. प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी का ही बनता.
