
फिनलैंड की प्रधानमंत्री Sanna Marin के साथ वर्चुअल समिट में शामिल होंगे PM Modi, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Zee News
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जारी बयान के मुताबिक वर्चुअल शिखर सम्मेलन भारत-फिनलैंड (India-Finland) के संबंधों को और अधिक मजबूती देगा. समिट के दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों समेत क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन (Sanna Marin) के साथ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों समेत क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जारी बयान के मुताबिक वर्चुअल शिखर सम्मेलन भारत-फिनलैंड के संबंधों को और अधिक मजबूती देगा. समिट के दौरान दोनों देश भविष्य में साझेदारी विस्तार और परिवर्तन के लिए तैयार किए गए ब्लूप्रिंट पर चर्चा करेंगे. दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों समेत क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत करेंगे. शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के पूरे स्पेक्ट्रम को कवर करेंगे और दोनों देशों के आपसी हित के लिए क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी करेंगे. वर्चुअल शिखर सम्मेलन भारत-फिनलैंड भागीदारी के भविष्य के विस्तार और विविधीकरण के लिए एक खाका प्रदान करेगा.More Related News
