
फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई नालंदा पुलिस, हथियार-गोली के साथ 3 दबंग गिरफ्तार
Zee News
फायरिंग का वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद हरकत में आई नालंदा पुलिस ने गिरधर चक गांव से दो बंदूक और कारतूस के साथ तीन दबंगों को गिरफ्तार कर लिया है.
Nalanda: नालंदा के वेना थाना इलाके के गिरधर चक गांव में मछली मारने के विवाद को लेकर खुलेआम मारपीट और फायरिंग का वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद हरकत में आई नालंदा पुलिस ने गिरधर चक गांव से दो बंदूक और कारतूस के साथ तीन दबंगों को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, रविवार को खुलेआम मछली मारने के विवाद में दो लोगों के द्वारा एक शख्स की पिटाई के साथ-साथ फायरिंग भी की गई. जिसका वीडियो वायरल होने के बाद नालंदा के एसपी ने सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी के नेतृत्व में टीम का गठन किया और फिर यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.More Related News
